फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कालोनी के लोगों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कालोनी के लोगों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। लालवाला रोड पर गंदगी होने के कारण नारकीय जीवन जी रहे गांधी कालोनी के लोगों ने सोमवार को विधायक का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
गांधी कालोनी के लोग लंबे समय से सडक़ों पर जलभराव व गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए कालोनी के लोग धरना प्रदर्शन और अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। लालवाला रोड के निवासी बाबूराम, शिवकुमार, सुरेश कुमार, भोलानाथ, प्रदीप गुप्ता, मास्टर शिवनंदन, डा. बिजेंद्र, ठाकुर विरेंद्र और देवेंद्र त्यागी ने बताया कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी सडक़ों पर फैल जाता है। जिस कारण कालोनी के लोगों ही नहीं स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में अनेकों बार अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र से बाहर होने के कारण लोगों के विरोध प्रदर्शन की उन्हें जानकारी नहीं है। लालवाला रोड के लोगों की समस्या नाले की है। नाला निर्माण का प्रपोजल एपको कंपनी द्वारा बनाकर भेजा हुआ है। देवबंद लौटकर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
देवबंद। सरकार द्वारा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के नाराज सीएचसी के फार्मासिस्टों ने बाजू पर काला पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट पी.एस. रांगड आंदोलन की कड़ी में सभी फार्मासिस्ट 5 दिसंबर तक बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। जबकि 6 व 7 दिसंबर को 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 10 दिसंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल होगी। जिसमें इमरजेंसी व पोस्टमार्टम सेवाओं को भी बंद कर दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में एम.डी. बडोनी, संजय शर्मा, अजय वर्मा, शराफत अली, अशोक वर्मा, सुनील गोस्वामी और जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
दीपक शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें