फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराया कंबोह पुल का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराया कंबोह पुल का बाजार
विज्ञापन

सहारनपुर। कंबोह के पुल पर देर रात तक खुलने वाले बाजार को कोतवाली मंडी पुलिस ने बंद करा दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र की शाह बहलोल चौकी इंचार्ज शाह आलम अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात 12 बजे कंबोह के पुल पर पहुंचे। पुलिस ने यहां खुले होटलों और दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि बाजार बंद होने का समय रात आठ से नौ बजे तक है। लेकिन क्षेत्र में सुबह चार बजे तक बाजार खोला जाता है। चाय की दुकानों, पान के खोखों सहित होटलों पर असामाजिक तत्वों के सक्रिय रहने की आशंका रहती है। भीड़ होने के चलते आने-जाने वाले लोगों भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाजार को निर्धारित समय में बंद कराया जाएगा। देर रात तक बाजार नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें