फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। मंगलवार रात नकुड़ से अपने गांव सौराना आते समय सड़क दुर्घटना में घायल हुए चाचा और भतीजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी थी।
विज्ञापन

ग्राम सौराना निवासी शिवकुमार (40 वर्ष) अपने भतीजे प्रदीप (28 वर्ष) के साथ रात लगभग साढ़े आठ बजे बाइक से नकुड़ अपने गांव आ रहे थे। नकुड़-सरसावा मार्ग पर जब वे ग्राम बनखंडी महादेव मंदिर के पास पहुंचे तभी एक कुत्ता उनके सामने से निकला। अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें