फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेगुनाह सिखों के कातिलों को फांसी की सजा मिले’

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। युवा पंजाबी क्लब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर 1984 में हुए नरसंहार में मारे गए बेगुनाह सिखों के कातिलों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा गया है कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सिखों का कत्लेआम किया गया। दंगाइयों ने हजारों बेगुनाह सिखों का कत्ल कर दिया, लेकिन 34 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी आज तक बेगुनाहों के परिवारों को इंसाफ नहीं मिल सका। सरकारों ने आयोग का गठन कर केवल जांच को लंबा खींचा है, जबकि दोषी आज भी आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में भाजपा सरकार बनने पर सिखों में उम्मीद जगी थी कि अब शायद उन्हें इंसाफ मिल जाएगा, परंतु 5 साल बीतने को हैं, लेकिन मृतकों के परिवार को इंसाफ नहीं मिल पाया। जबकि दोषियों को सजा-ए-मौत व उम्रकैद होनी चाहिए। इस दौरान पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार, विशेष सलाहकार बालेंद्र सिंह, अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी, अरविंदर सिंह कपूर, डा. गुरदीप सिंह सोढ़ी, हेमंत गुगलानी, बलदीप सिंह, सतीश अरोड़ा, राजेश अनेजा, राजपाल नारंग, राजपाल राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें