फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण शोभायात्रा का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रथयात्रा का आय व्यय एवं बचत ब्यौरा प्रस्तुत किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन धार्मिक संस्था श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा (ठाकुरद्वारा मंदिर) की बैठक में गत 5 सितंबर को निकाली गई परंपरागत श्रीकृष्ण रथयात्रा का आय व्यय एवं बचत को ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में धर्मार्थ चिकित्सालय में आयोजित हुई बैठक में कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसको हर्ष ध्वनिमत से पारित किया गाय। ऑडिटर मुकेश गर्ग ने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा गत वर्षों की अपेक्षा तीन घंटे पहले रात्रि दो बजे संपन्न हुई। जबकि आगामी वर्ष इसका समय और दो घंटे घटाकर 12 बजे तक समापन हो जाए तो बेहतर है। इस प्रस्ताव पर तय किया गया कि अगले वर्ष शोभायात्रा को शीघ्र आरंभ कराकर 12 बजे तक संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाने पर कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत निगम समेत सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष ठा. ब्रह्म सिंह पुंडीर व संचालन महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुशील गुप्ता, श्रवण कुमार सिंघल, पवन धीमान, ऋषिपाल कश्यप, राधेश्याम गर्ग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें