गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला कुरैशियान और बाबूराय के आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई और शिशुओं को पौष्टिक आहार बिस्कुट व फल वितरित किए गए।
बता दें कि गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशुओं सहित पांच साल तक के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यक्रमों में वार्ड की महिला सभासदों के साथ ही पुरुष सभासदों की पत्नियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की परवरिश को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं से अवगत कराते हुए नियमित स्वास्थ्य चेक अप और टीकाकरण कराने के साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त पुष्टाहार का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में कुरैशियान से तहजीब पत्नी वसीम सभासद, बाबूराय से नेहा गोयल पत्नी दीपांशु गोयल सभासद के अलावा आंगनबाड़ी अर्चना शर्मा, संध्या, सविता, अलका ,रानी, नगमा, फिरदोस, हिना, सुमन, सरोज आदि मौजूद रही।