फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के साथ विकास से जुड़ेंगे कई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/बेहट। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा एनएच 709बी को मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ तक विस्तारित करने की घोषणा के बाद क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। लोग दिल्ली रोड की तरह बेहट रोड से सटे गांवों के विकास से जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। एनएच के बनने से एक ओर जहां मां शाकंभरी देवी के भक्तों की राह आसान होगी। वहीं दूसरी ओर इधर से गुजरने वाले चकराता और विकास नगर के यात्रियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

एनएच 709बी को पहले दिल्ली रोड स्थित मनानी फाटक तक बनाने की योजना थी, मगर मंगलवार को सहारनपुर शिलान्यास के लिए पहुंचे नितिन गडकरी ने एनएच को मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ तक विस्तारित करने की घोषणा की। यानी एनएच में करीब 55 किलोमीटर का विस्तार होगा। अभी तक विकास के मामले में जनपद के देहरादून रोड, दिल्ली रोड और अंबाला रोड की तुलना में पिछड़े बेहट रोड क्षेत्र के लोगों का भी विकास हो सकेगा। गौरतलब है कि बेहट रोड पर तमाम उद्योग होने के बावजूद क्षेत्र पिछड़ा ही रहा है। सबसे खास बात यह है कि एनएच बनने के बाद मां शाकंभरी देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों की राह आसान होगी। मां शाकंभरी देवी सिद्घ पीठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण पीठ है, जहां साल में तीन मेले भरते हैं। मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से भक्तगण आते हैं। इसके अलावा बेहट रोड से होकर बड़ी संख्या में यात्री विकास नगर और चकराता भी जाते हैं। एनएच बनने के बाद इन जगहों के लिए सफर करने वाले यात्रियों का भी सफर आसान होगा।
क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
-शंकलाचार्य आश्रम शाकंभरी देवी के प्रभारी सहजानंद ब्रह्मचारी ने एनएच के मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ तक बनने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि एनएच के पीठ तक बनने से तमाम भक्तों को लाभ होगा। साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन

-व्यापारी मोहित जैन का कहना है कि फोरलेन बनने से क्षेत्र का विकास होगा और उद्योग व व्यापार की संभावनाएं बढ़ेंगी। बेहट आम समेत कई फलों की पट्टी है। ऐसे में इस व्यापार को भी लाभ होगा। साथ ही मां शाकंभरी देवी के भक्तों और आम जन की राह आसान होगी।
-अनिल सिंघल का कहना है, कि फोरलेन के बनने से क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सभी को इसका लाभ मिलेगा। बेहट क्षेत्र में आम की फसल की सर्वाधिक पैदावार होती है, जिसकी सप्लाई दिल्ली मंडी में की जाती है। इससे आम कारोबारियों को आम के ट्रांसपोर्ट में कम समय लगेगा। इसके अतिरिक्त आयरन हैंडीक्राफ्ट के सभी आइटम की सप्लाई भी -दिल्ली है।
-नागल माफी जके प्रधान संजय कुमार का कहना है कि एनएच बनने से क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। साथ ही शाकंभरी देवी तक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
-गांव चुहड़पुर के प्रधान दिलशाद अहमलद का कहना है कि एनएच के शाकंभरी देवी तक बनने से क्षेत्र के लोग भी दिल्ली से सीधे जुड़ सकेंगे। जाम और टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। लोगों का परिवहन में समय बचेगा। क्षेत्र का विकास होगा और रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें