फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का नहीं दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट/छुटमलपुर/चिलकाना/अंबेहटा/रामपुर मनिहारान/नकुड़/गंगोह (सहारनपुर)। कांग्रेस के बंद का देहात क्षेत्रों में भी कोई असर नहीं दिखा। कांग्रेस, सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बेहट में सपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सुबह करीब 11 बजे कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर इकट्ठा होकर व्यापारियों से बाजार बंद करने की अपील की, लेकिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं किए। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनकी सहयोगी पार्टी सपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में सपा के पूर्व एमएलसी उमर अली खान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन, अली खान, नगराध्यक्ष अजीम मलिक, कांग्रेसी नेता बॉबी कर्णवाल, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हाशिम, राजू प्रधान कलसिया, वशिष्ठ गुप्ता, चौधरी दिलशाद पंवार, सपा के बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रागिब अली, कांग्रेस के नगराध्यक्ष मिर्जा अबरार, राव जहीर, अमरीश राणा, फैजान, फैजान खान महमूद अली खां, मास्टर जमील रहे। छुटमलपुर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है, जिसके चलते अधिकांश दुकानें वैसे भी बंद रहीं।। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चौ मेहरबान आलम की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें राज सिंह साध, हाजी अहसान, सतीश रावत, मिर्जा सत्तार, फैजान, सपा नेता जहांगीर, बसपा नेता सददाम हुसैन, कारी रिहान, प्रवीन कुमार, दिलशाद अल्वी आदि रहे।
अंबेहटा में सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ भी लगी। पूरा बाजार रोजमर्रा की तरह से खुला रहा। बंद कराने के लिए कांग्रेसियों ने भी कोई पहल नहीं की। एहतियात के तौर पर एसडीएम युगराज सिंह, सीओ यतेंद्र नागर ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे का भ्रमण किया।
विज्ञापन

चिलकाना में बाजार सामान्य रूप से खुले रहे, किसी ने भी बाजार बंद कराने का प्रयास नहीं किया। हालांकि कस्बे के कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाने के एसआई सोहन वीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाने हैदर, एहसान अहमद, इशरत जहां, इकराम, इनाम, वकील मेंबर, सलीम, उस्मान, जहूर, हाफिज सईद, इरफान उपस्थित थे ।
रामपुर मनिहारान में सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। बाद में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन व कांग्रेस के आबिद हसन, प्रीतम सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने धरना दिया। मैनपाल, शिबकुमार, चंद्रपाल मदनुकी, सुभाष, विजेन्द्र, जसबीर वाल्मीकि, राजेन्द्र, नासिर, अनवर, गौरव, विकास, सीता भारद्वाज, कुलबीर सिंह, खलील, राशीद, आकाश, रतन सिंह, बलबीर आदि रहे।

नकुड़ में सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। गंगोह विधान सभा प्रभारी चौ. इंद्रसेन के नेतृत्व में सपाई तहसील मुख्यालय पर इकट्ठा हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तहसील के मुख्य गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। चौ. इंद्रसेन ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एसडीएम युगराज सिंह व सीओ यतेंद्र नागर को संयुक्त रूप से सौंपकर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रधान आशीष सांपला, मानसिंह वर्मा, प्रधान राजपाल, धनीराम तिरपड़ी, सुशील सांपला, सेठपाल सांपला, राजेश शर्मा, मित्रपाल, मेघराज सिंह, संजय खेड़की, संजय खंडवा, सतीश प्रधान, रणधीर सिंह, संसार सिंह, रामपाल सिंह, रिषिपाल प्रमुख आदि रहे। उधर, कांग्रेस पार्टी हाईकमान के भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेसियों ने बाजारों में घूमकर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की। ब्लाक अध्यक्ष रणबीर सिंह, चंद्रशेखर मित्तल, जादोराम गुप्ता, अनिल कुमार, राजेंद्र नानूवाला आदि रहे। तीतरो में भारत बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह बाजार व प्रतिष्ठान खुले रहे। खास बात यह रही कि कांग्रेस का कोई नेता या कार्यकर्ता कसबे में दिखाई भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें