श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी के भजनों से गूंजे मंदिर
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सोमवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का झूला सजाया गया। जिसका उद्घाटन लाला ओमप्रकाश गर्ग ने किया। हनुमान जी को चोला अर्पण अनुज कुमार व विषभ गर्ग ने किया। इस दौरान सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। जिन्हें देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। इस मौके पर बलवंत मित्तल, श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेंद्र टंडन, विनय बंसल, आशु सिंघल, शिवकुमार, अनुरोध गर्ग, देवीदयाल गर्ग, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला जनकपुरी स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर जी को भोग लगाकर आरती की गई। इस दौरान ठाकुर जी के भजनों से मंदिर गुंजायमान हो गया। ठाकुर जी को भोग ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने लगाया। इस मौके पर अध्यक्ष सुभाष गोयल, गौरव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। उधर, चंदेना कोली गांव में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कृष्ण राधा, भगवान विष्णु, शंकर-पार्वती आदि की झांकियां देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंबोली गांव में शिव मंदिर कमेटी द्वारा भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अंबोली से चलकर मनोहरपुर और तलहेड़ी बस स्टेंड होते हुए देर रात वापस अंबोली में आकर संपन्न हुई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर कंवरपाल, ब्रहमदत्त, मुलकराज, बबलू, धर्मवीर, प्रमोद शर्मा, डा. जगमोहन, अमन शर्मा, स्वामी शिवानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे।