फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में पड़ोस की आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने हंगामा किया और जाम लगाया। 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी होने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली एक व्यक्ति पर 13 अगस्त की शाम पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बालिका को बहाने से घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप में बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिस पर बृहस्पतिवार को लोग भड़क उठे। लोगों ने हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी एक राजनैतिक दल से संबंध रखने वाली महिला नेता का पति है, इसलिए पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। आक्रोशित लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें