फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में शान से फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में शान से तिरंगा फहराया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

जामिया मजाहिर उलूम में महासचिव मौलाना शाहिद अल-हसनी के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया। इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जलाल उमर ने भाईचारे को बढ़ावा देने का आहृवान किया। मोलाना मो. हक्कानी, शाहिद जुबैरी, मोलाना साजिद काशफी, मो. आरिफ खान, शब्बीर शाद, मोलाना मो. अहमद बेहटवी, मो. सालेह अनवर हसन, डा. इनामुद्दीन, मोलाना अब्दुल्लाह खालिद कासमी, मोलाना राशिद मौजूद रहे। मदरसा जामियातुत तय्यिबात हबीबगढ़ और मदरसा मारिफुल कुरआन आजाद कॉलोनी में ऑल इंडिया दीनी मदारिस बोर्ड के अध्यक्ष मोलाना याकूब बुलंदशहरी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। मोलाना रियाजुल इस्लाम, मोलाना याकूब सीतापुरी, कारी अब्दुस्सुबहान, कारी शाहजहां, मौलाना मो. इस्लाम, मुफ्ती मुजीबुर्रहमान मौजूद रहे। मदरसा दारूल उलूम अलखैरिया सुंदरपुर में मोलाना निसार अहमद मजाहिरी, पूर्व प्रधान सुधीर कुमार, सचिव प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार, अनवर ने शहीदों के किस्सों का वर्णन किया। रहनुमा, अनस साहिल, फरहत, सायमा, सूफियान, मुबारक के गीतों को खूब सहराया गया। पूर्व प्रधानाचार्य एमएच जैदी, मो. अली, डा. चांद खान, मंसूर अहमद, फरीद खान, शोएब अंसारी, नवाब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें