स्वामी कल्याण देव का किया अनुसरण
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय रवि दत्त ने कहा कि राष्ट्र संत स्वामी कल्याण देव महाराज ने श्रीमद्भागवत के ज्ञानमृत को निष्काम कर्मयोगी जीवन से साक्षात किया था। हमें उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए।
स्वामी कल्याण देव विश्वकर्मा महिला डिग्री कॉलेज के पांचवे स्थापना दिवस और स्वामी कल्याण देव की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय रवि दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। भाजपा नेता ओमपाल पांचाल विश्वकर्मा ने कहा कि स्वामी कल्याण देव ने अपने जीवन में 350 शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया। कार्यक्रम पश्चात कॉलेज परिसर में यज्ञशाला के निर्माण की नींव रखी गई। अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, सचिव जयपाल विश्वकर्मा, सुंदर लाल विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, विद्या, अनुराधा, अनिल धीमान, राकेश विश्वकर्मा, मोहन लाल, अंकित, मांगेराम विश्वकर्मा, नकलीराम विश्वकर्मा मौजूद रहे।