फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम के छापों से हड़कंप, 58 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत टीम के छापों से हड़कंप, 58 लोगाें पर एफआईआर
विज्ञापन


सहारनपुर। शिविर लगाने के बाद विद्युत निगम ने चोरी पकड़ने के लिए एक बार फिर से छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्युत निगम की डेढ़ दर्जन टीमों ने कई मोहल्लों में सुबह ही छापामारी कर दी। छापामारी से मोहल्लों में हड़कंप मच गया। टीमों ने 58 लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान टीम ने 5.21 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग ने 18 टीमें बनाकर अति संवेदनशील माने जाने वाले इलाके खाताखेड़ी, झोटावाला, निसार रोड, फैजल टाउन, मुजलीन कालोनी, बरकत कालोनी, हाजी पेरू वाली गली, जैन कालोनी, सम्राट विक्रम कालोनी में सुबह लगभग पांच बजे ही छापा मार दिया। लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते ही हड़कंप मच गया। मोहल्लों में अवैध रूप में बिजली सप्लाई ले रहे लोगों ने जल्दबाजी में अपने-अपने तार उतारने शुरू कर दिए। छापामार टीम ने इसकी वीडियोग्राफी करा ली।
विज्ञापन

टीमों ने इस दौरान 127 कनेक्शन चेक किए। इनमें से 58 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। कुछ लोग कटिया तार डालकर बिजली चोरी करते हुए मिले, जबकि कुछ लोगों ने मीटर में ही सेंधमारी कर बिजली की चोरी कर रहे थे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने 58 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इसके अलावा 5.21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता का कहना है कि कुछ लोगों ने छापामारी का विरोध किया था। लेकिन बाद में उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा था तथा शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाने की मांग की थी। जिसके चलते एक सप्ताह सभी क्षेत्रों में शिविर लगाकर कनेक्शन दिए गए, खराब मीटरों को भी बदला गया। बिलों को भी ठीक कराया गया। फिर भी कुछ लोगों ने न तो अपने मीटर ठीक कराए और न ही बिजली की चोरी बंद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें