फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को ड्रेस बांटी, स्कूलों में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को ड्रेस बांटी, स्कूलों में किया पौधरोपण
विज्ञापन

बेहट। विकासखंड साढ़ौली कदीम क्षेत्र के जाटोवाला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इसलिए हम सभी को बिना किसी भेदभाव के अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान करनी चाहिए। प्रधानाध्यापक रामकिशन, बसपा के बेहट विस क्षेत्र अध्यक्ष बबलू कुमार, रमेश चंद, सुंदर सिंह, वेदपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, राजीव कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर माली के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ड्रेस दी। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह, प्रधान जसराज, प्रधान जसराज और सचिव आलोक कुमार द्वारा विद्यालय को स्वच्छता किट भी भेंट की गई। इसमें रूबी रानी, मु. इमरान, रिजवाना, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें