फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पताल में आयकर विभाग की टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली रोड स्थित दो अस्पतालों में छापा मारा। टीम ने दिन भर अस्पताल के अभिलेखों की जांच की और आय संबंधी दस्तावेज खंगाले। आयकर विभाग की कार्रवाई से नर्सिंगहोम संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दिल्ली रोड स्थित मेगा सिटी अस्पताल एवं पैगासस अस्पताल में छापा मारा। टीम ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं संचालकों से पूछताछ की। टीम द्वारा कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। टीम ने अस्पताल में मौजूद आय संबंधी दस्तावेजों को खंगाला। टीम ने कई रजिस्टर अपने कब्जे में भी लिए। इस दौरान नर्सिंगहोम संचालकों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि टीम ने अस्पताल में आने जाने वालों पर कोई रोक नहीं लगाई। जिससे किसी को परेशानी न हो। इस मामले में आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सिर्फ सर्वे किया जा रहा है और सामान्य जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें