फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्तगी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल में चल रहे गन्ना क्षेत्रफल के सर्वेक्षण कार्य में कई गन्ना समितियों के सामयिक लिपिकों की लापरवाही उजागर हुई है। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने ऐसे लिपिकों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में अब तक 884 गांवों में कुल 143000 हेक्टेयर से अधिक गन्ना क्षेत्रफल का सर्वेक्षण हो चुका है। जनपद में 46000 हेक्टेयर, मुजफ्फरनगर में 71000 हेक्टेयर और शामली में 26000 हेक्टेयर गन्ने का सर्वेक्षण शामिल है। सहारनपुर में 501, मुजफ्फरनगर के 289 और शामली के 205 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अनेक सामयिक लिपिक कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेडी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें