फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार में मनोज के बदले परीक्षा देने पहुंचा था मुन्ना भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को पकड़ा गया मुन्ना भाई राहुल मात्र बीस हजार रुपये में दूसरे परीक्षार्थी के बदले में परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फर्जीवाड़े का सारा राज उगल दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खालापार के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुलंदशहर निवासी परीक्षार्थी मनोज के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे मुन्नाभाई राहुल निवासी रायपुर बिहार को बायो मैट्रिक हाजिरी के दौरान पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मात्र बीस हजार रुपये के लालच में परीक्षा देने का ठेका लिया था। राहुल ने बताया कि वह दिल्ली के जिया सराय में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है। वहीं पर बुलंदशहर निवासी नरेंद्र भी रहता है। जिससे उसकी मित्रता हो गई। उसके कहने पर ही मनोज की जगह पर वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ था। उसने मनोज की जगह परीक्षा देने के बदले बीस हजार रुपये तय हुए थे। उसे बायो मैट्रिक हाजिरी से पकड़े जाने का अंदेशा नहीं था। हालांकि पुलिस पूछताछ में अभी तक उसके साल्वर गिरोह से जुड़े होने के बारे में कोई तथ्य नहीं मिल सके हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। उसके किसी गिरोह से संबंधों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें