फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को सहारनपुर में झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सहारनपुर में झटका लग सकता है। मिशन के तहत जून माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन पंचायत सचिवों द्वारा छह जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की घोषणा से अफसरों की टेंशन बढ़ गई है। जून तक जिले को ओडीएफ घोषित किए जाने को लेकर न सिर्फ ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि कार्य को समय से पूरा कराने के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 887 ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण कराकर जिले को ओडीएफ घोषित किया जाना है। प्रशासन का दावा है कि अभी तक 703 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) कर दिया गया। बाकी 184 ग्राम पंचायतों में जून माह में शौचालय निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। शनिवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन का उपवास रखा था और छह जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। सचिवों की घोषणा से अफसरों की सांसें फूल गई हैं। जिला पंचायत राज विभाग ने हड़ताल से काम प्रभावित ना हो, इसकी योजना बनानी शुरू कर दी है। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि हड़ताल से काम प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन का जून माह में जनपद को ओडीएफ करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा किया जाएगा। शासन की ओर से अक्टूबर तक का समय है, लेकिन विभाग जून माह में जनपद को ओडीएफ बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें