फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना फायरिंग अभ्यास के मिस बम में विस्फोट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग रेंज में मिस बम के विस्फोट से मजदूर की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर) शिवालिक वन प्रभाग (आरक्षित वन क्षेत्र) की खैरोवाली बीट में सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस हुए बम में विस्फोट होने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर फायरिंग के बाद होने वाले स्क्रैप से धातु निकालने गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शिवालिक जंगल से सटे गांव शेरपुर पेलो के मजरे चाणचक निवासी खुर्शीद (30) मेहरद्दीन सोमवार सुबह ठेकेदार के साथ आरक्षित वन क्षेत्र की खैरोवाली बीट में सेना फायरिंग अभ्यास के दौरान जंगल में गोला बारूद से निकलने वाली धातुओं के स्क्रैप के चुगान में गया था। दोपहर में करीब 2.30 बजे फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस हुआ बम मिलने पर वह उससे धातु निकालने लगा। बताया गया है कि धातु निकालते समय बम में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुर्शीद का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। मृतक मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के चार बच्चें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लगातार हो रहे हैं ऐसे हादसे
सेना फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस बमों से होने वाले हादसों में आरक्षित वन क्षेत्र से सटे गांवों के गरीब लोगों की जिंदगी जाना लालच और लापरवाही का नतीजा है। कुछ लोग तो लकड़ी बीनने के दौरान धातु निकालने के लालच में मौत के सामान को उठाते हैं और बेमौत मारे जाते हैं। लेकिन अधिकतर हादसों में ठेकेदारों की लापरवाही सामने आती है। नियमानुसार धातु स्क्रैप में जाने वाले मजदूरों की बीमा होना चाहिए और उनका पंजीकरण भी होना चाहिए। मिस बमों से धातु निकलवाने के लालच में ठेकेदार गरीब मजदूरों को उसे फोड़कर धातु निकालने के लिए मजबूर करते हैं और बेचारे गरीब लोग मौत के मुंह में चले जाते है। सैकड़ों हादसे होने के बाद भी इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से कभी कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें