फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने किया सैनी समाज का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विशाल सैनी समाज की बैठक में महाराजा भागीरथ जयंती पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने को सैनी समाज का अपमान बताया। लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया है।
विज्ञापन

विशाल सैनी समाज की रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में भागीरथ जयंती पर कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस बारे में वह तीन दिन गांव-गांव जाकर इस बारे में समाज के लोगों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी सर्वसमाज का निर्णय होगा। उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
संरक्षक देवेंद्र सैनी ने कहा कि समाज ने 95 प्रतिशत वोट भाजपा को ही दिया है। चाहे सरकार किसी की भी रही हो। हर बार कार्यक्रम की अनुमति मिली। लेकिन इस बार अनुमति नहीं मिली। जनप्रतिनिधियों से अनुमति दिलाने का अनुरोध किया गया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। संरक्षक अतर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कार्यक्रम का टेंट उखाड़ा गया है, चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में गौतम सैनी, नरेंद्र सैनी, सतीश सैनी, पद्म सैनी, चंद्र किशोर, सोनू सैनी, आजाद सैनी, डाक्टर महेंद्रसैनी, बसंत सैनी, रामानंद, प्रमोद सैनी, भोपाल सैनी, ज्ञानचंद सैनी, राजेंद्र सैनी, नीतिश सैनी, चौधरी पूरण सिंह, गौतम सैनी, गोविंद सैनी, राजू सैनी मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रमचंद सैनी ने एवं संचालन सोनू सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें