फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में मनमानी का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद ने पुरानी मुंसिफी पर स्थित पांच दुकानों की नीलामी प्रक्रिया नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से करा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीके पांडेय और क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह को नितिन गुप्ता ने पत्र लिखकर इस प्रकरण की जानकारी दी। आरोप लगाया कि नगरपालिका ने नीलामी प्रक्रिया में पात्र व्यक्तियों का आनलाइन आवेदन नहीं कराया है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा सभी विभागों में ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आरोप है कि नगरपालिका ने अपने चेहते लोगों को बुलाकर बिना किसी प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में एक लाख रुपये की धनराशि नकद जमा कराकर उन्हें पात्र व्यक्ति बना दिया गया जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने इस प्रक्रिया को रुकवाकर पुन: नीलामी ई-टेंडरिंग के माध्यम से कराने की मांग की है। कहा कि नीलामी प्रक्रिया में सरकार के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद होने चाहिए ताकि पात्र व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सके। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से कराई जा रही है। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें