फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलमा के हाथों हुआ मौलाना इब्राहीम की पुस्तक उखवत-ए-इस्लामी का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक उखवत-ए-इस्लामी का विमोचन
विज्ञापन

देवबंद। मदरसा जामिया कासमिया दारुत्तालीम वस्सना में संस्था के मोहतमिम मौलाना इब्राहीम द्वारा लिखित पुस्तक उखवत-ए-इस्लामी का विमोचन उलमा के हाथों हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कासिमपुरा रोड स्थित वासिफ नगर में हुए कार्यक्रम में प्रसिद्ध आलिम मौलाना हसनुल हाशमी ने कहा कि जब तक मुसलमान अपने मामलात ठीक नहीं करते और अपने अंदर सुधार नहीं लाते तब तक उन्हें परेशानियों से निजात नहीं मिलेगी। कहा कि मौलाना इब्राहीम की पुस्तक उखवत-ए-इस्लामी मुस्लिम कौम का सही मार्गदर्शन करेगी। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि व तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि मौलाना इब्राहीम कासमी का कोशिश सराहनीय है। जिससे पूरी मुस्लिम कौम को दीन और इस्लाम के बारे में जानकारी मिलेगी साथ ही उन्हें इससे इस्लाम की शुरुआत के उद्देश्यों का भी पता लगेगा। जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव सैय्यद जहीन, मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, कारी अयूब, कारी मोहम्मद ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मरकजी जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाफिज मो. अनवर और मदरसा तुल बनात के संरक्षक सैय्यद उमर फारुक को विशेष सम्मान से नवाजा गया। जबकि संस्था के मोहतमिम मौलाना कारी इब्राहीम ने मौलाना हसनुल हाशमी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हाजी तजम्मुल हुसैन, कारी दिलशाद, कारी जुबैर, कारी नौशाद, मौलाना अमीन कासमी, कारी हिफजुर्रहमान, कारी सैफुल इस्लाम, मौलाना अबरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें