आचार संहिता के मद्देनजर उतारे होर्डिंग्स
चिलकाना। कैराना लोकसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई है तथा कस्बे में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग्स उतारने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार सांय करीब छह बजे थाना प्रभारी नीरज सिंह ने पुलिस टीम के साथ बस स्टैंड सहित कस्बे के मुख्य बाजारों में लगे राजनीतिक दलों के प्रचार होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने राजनीतिक होर्डिंग्स को ट्राली में भर कर थाने में भेज दिया।