फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुईं शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। झमाझम हुई बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। नाले और नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से बारिश के साथ ही नालियों का गंदा पानी सड़कों आ गया। इसकी वजह से नगर वासियों को खासी परेशानी रही। हैरत की बात यह है कि तेज बारिश के बावजूद तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

रविवार की रात तक मौसम पूरी तरह साफ था। मगर मध्य रात्रि अचानक से मौसम ने पलटी मारी। सोमवार की सुबह काली घटाओं की चादर ओढ़कर आई। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक से तेज हवाएं चलने लगीं। एक समय लगा कि हवा बादलों को उड़ाकर ले जाएगी, मगर करीब साढ़े सात बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से पुरानी और मलिन बस्तियों के साथ ही पॉश कॉलोनियों तक में जलभराव हो गया। इसकी वजह नगर निगम के द्वारा नालियों और नालों की ठीक से सफाई न करना रहा। दिल्ली रोड स्थित हसनपुर में आईटीसी रोड के बनने के बाद नीचे हुए मकानों में बारिश के साथ ही नालियों की पानी जा भरा। इसकी वजह से लोग बाल्टियों से पानी निकालने को मजबूर हुए। कई जगहों पर सड़कों का लेवल ठीक नहीं होने की वजह से नई बनी सड़कों पर भी जलभराव नजर आया। करीब साढ़े दस बजे बारिश फिर से थम गई, जिसके बाद धूप निकल आई। बारिश के बावजूद सोमवार को तापमान में अंतर नहीं दिखा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी बारिश का कोई असर तापमान पर नहीं दिखा। गौरतलब है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें