सहारनपुर। जरूरतमंदों की मदद के लिए दिशा भारती कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा भारती संगठन की ओर से आयोजित शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल रहे।
शिविर का शुभारंभ यशपाल भाटिया और गौरव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। युवा भारती के सदस्यों ने देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें गीत गाकर मौजूद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, डॉ. कांशीराम शर्मा, डैनी सक्सेना, डॉ. दीपाली गुप्ता, अंकुर शर्मा, डॉ. रंजना रानी, सुरभि शुक्ला, सुरभि कपूर, सूरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
500 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की
सहारनपुर। खान आलमपुरा विकास मंच की ओर से करीम बिल्डिंग परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व सभासद अब्दुल खालिक ने रिबन काटकर किया। देहरादून के कैलाश अस्पताल से आए डॉ. विनीत त्यागी, डॉ. कुमार गौरव शर्मा, डॉ. मुकुल चौहान, डॉ. विराम उपाध्याय, डॉ. सरुद हसन ने अपनी सेवा दी। 500 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर को सफल बनाने में फैसल सलमानी, निसार अंसारी, सरफराज अंसारी, सलीम अंसारी, हाजी आवेश, जमीन कुरैशी, नदीम कुरैशी आदि का सहयोग रहा।
आयुर्वेदिक औषधि शिविर आयोजित
सहारनपुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ओजपुरा के संत रविदास मंदिर में आयुर्वेदिक औषधि कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. रविंद्र वर्मा, गिरीश चंद पांडेय और शेर सिंह के द्वारा मरीजों की जांच की गई।