कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी डॉ. आंबेडकर जयंती
सहारनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी। रविवार को जिला कार्यालय पर हुई कांग्रेसियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश को खंडित करने की साजिश रच रही है। भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं कराया है, जिसके नाम पर वह जनता के बीच जाकर वोट मांग सके। ऐसे में वह हिंदू-मुस्लिम कराकर चुनाव को अपने हक में करने की साजिश बना ही है, जिसे सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कांग्रेसियों ने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। मजाहिर राना ने कहा कि भाजपा का सफाया केवल कांग्रेस ही कर सकती है। बैठक में गणेश दत्त शर्मा, इमरान कुरैशी, अशोक सैनी, संजीव कौशल, काजी शौकत हुसैन, अरविंद पालीवाल, अर्चित जैन, जादोराम, सुखविंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।