फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल पर तौल लिपिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल पर तौल लिपिकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। चीनी मिल में आने वाले गन्ने को कम दर्शाने पर चीनी मिल के तौल लिपिकों ने चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल की। उन्होेंने आरोप लगाया कि चीनी मिल का ट्रक कांटा खराब है। यहां जितने भी वाहनों को तौला जा रहा है। उनके वजन में काफी अंतर आ रहा है। इसके नाम पर तौल लिपिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
सोमवार सुबह क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में तौल लिपिक इकट्ठा हुए। तौल लिपिकों सुरेंद्र चौधरी, सोनू, विनोद प्रताप, भरत प्रताप, नेपाल सिंह, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, श्यामवीर सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य ने चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चीनी मिल अधिकारियों पर हठधर्मिता करने का आरोप लगाया। तौल लिपिकों ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र से जो वाहन तौल कर चीनी मिल भेजे जा रहे हैं, उनका वजन ज्यादा है जबकि चीनी मिल कांटों पर गन्ने से लदे वाहन का वजन कम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तौल लिपिकों ने कहा कि वह चीनी मिल प्रबंधन से पिछले 15 दिनो में उनके द्वारा क्रय केंद्रों से भेजी गए सभी गन्ना वाहनों की चालान पर्ची में 180 किलोग्राम ग्रोस वजन बढ़वाने की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि चीनी मिल का ट्रक कांटा खराब है। एक ही वाहन को बार-बार तौलने पर उसका वजन भिन्न-भिन्न बताता है। कहा कि चीनी मिल जीएम, सीसीओ व अन्य अधिकारियों की मिलीभगत के चलते तौल लिपिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में लिपिक आलमदीन, माजिद, समरयाब, सदाकत, राहुल, मोहित, पिंटू चौधरी, संजय, अजीत, प्रशांत, बिट्टु कुमार, पुनीत, रूलहा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गन्ना विकास निरीक्षक धनश्याम दास का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान यहां पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी ने चीनी मिल कर्मियों को सभी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें