फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर वित विहीन शिक्षकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
समान काम-समान वेतन की मांग कर रहे हैं वित्त विहीन शिक्षक
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन मूल्यांकन केंद्र (राजकीय इंटर कॉलेज) में वित्त विहीन शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन की वजह से मूल्यांकन भी थोड़ी देर प्रभावित रहा। इसके बाद उन्होंने कक्षों से बाहर आकर धरना देते हुए नारेबाजी की।
वित्त विहीन शिक्षकों को सरकार 900 रुपये मानदेय दे रही थी। मगर मौजूदा सरकार ने उस मानदेय को खत्म कर दिया। इसके बाद से जनपद के वित्त विहीन शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने मूल्यांकन का बहिष्कार का एलान कई दिन पहले से किया हुआ है। अब वह समान काम-समान वेतन के नारे के साथ आंदोलन को धार दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह स्थाई शिक्षकों के बराबर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी बराबर वेतन मिले। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हुआ, जिसमें वित्त विहीन शिक्षकों ने हिस्सा नहीं लिया। दूसरे दिन रविवार को वित्त विहीन शिक्षक बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट पहुंचे और मूल्यांकन कक्षों में घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज परिसर में ही पेड़ के नीचे धरना देकर देर तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो वह 2019 के चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने मूल्यांकन का बहिष्कार आगे भी जारी रखने की बात कही। धरने में सुखपाल सिंह, अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, विपिन कुमार, संजय सैनी, दुर्योधन सिंह, निर्दोष कुमार, पंजाब सिंह, रणवीर सिंह, विश्वास वर्मा, विक्रम सिंह, चैनपाल सिंह, संदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन ने गति पकड़ी
जनपद में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जेवी जैन इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज शामिल हैं। भले ही वित्त विहीन शिक्षक मूल्यांकन में हिस्सा न ले रहे हों, मगर शेष शिक्षक मूल्यांकन में जुटे हैं। रविवार को मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक गंभीरता के साथ मूल्यांकन करते नजर आए। मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जा रहा है। जनपद में करीब साढ़े छह लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए 1710 परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें