फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को स्वतंत्र होकर जनहित में कार्य करने का दिया समय हुआ पूरा : बिजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की सूची लखनऊ भेजेंगे: कश्यप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि 20 मार्च को सहारनपुर में युवा सम्मेलन तथा 20 से 23 मार्च तक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में रविवार को विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में युवा मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष यदुवंशी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा उनमें ऊर्जा का संचार कर पार्टी को मजबूत करने का प्रदेश नेतृत्व का मिशन है। उसे जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कराने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। साथ ही कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। कश्यप ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष अधिकारियों को स्वतंत्र होकर जनहित में कार्य करने का समय दिया था, जो अब पूरा हो चुका है। अब कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों व शैली की जानकारी लेकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला मंत्री डा. पवन सवई, अजीत राणा, डा. महेंद्र सैनी, ठाकुर अनिल सिंह, गजराज राणा आदि ने कहा कि जो अधिकारी पूर्व सरकारों के नेताओं से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, उनकी सूची बनाकर शासन को भेजी जाएगी। जिसके बाद उन पर शासन स्तर से कार्रवाई होगी। संचालन अरुण गुप्ता ने किया। इस मौके पर सनोज जुड्डा, अनिरुद्ध त्यागी, विकास राणा, दीपक त्यागी, अमित त्यागी, कुलदीप धीमान, चरण सिंह कोरवा, पवन धीमान, प्रवीण गोयल, तेजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें