फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में किया मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। राजकीय महाविद्यालय में नवम वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में वार्षिक खेलों में अव्वल रहे छात्रा शिवानी व छात्र शाहनवाज अली को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. योगेश कुमार व मुख्य अतिथि डा संध्या रानी प्राचार्या राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला ने कहा कि जीवन में बिना लक्ष्य के कभी कोई कार्य सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर मील के पत्थर पर ये इबारत भी लिखी जा सकती है कि नाकाम इरादों को मंजिल नहीं मिल पाती है। विशिष्ट अतिथि नगर चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज अख्तर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों की मेहनत को सफल करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के बूते अपने लक्ष्य को पाकर अव्वल बनने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डा. अजय बिंद ने किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक परिषद व विभागीय परिषद तथा परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कक्षा बीए प्रथम वर्ष में पूजा देवी, जसबीर सिंह, बीए द्वितीय वर्ष में दिव्या, बीए तृतीय वर्ष में शोभा देवी, बीएससी प्रथम वर्ष में परीक्षा गोंदिया, बीएससी द्वितीय वर्ष में साक्षी शर्मा, बीएससी तृतीय वर्ष में मानसी प्रथम स्थान सहित करीब 250 से अधिक छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. गरिमा चौधरी, क्रीड़ा सचिव श्रीमति भारती शर्मा, डा. आरके सिंह, शाह अब्बास, डा. ओमकार सिंह, सभासद हाजी अब्बास चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें