फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया फतेहपुर-कलसिया मार्ग के नवीनीकरण का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किया फतेहपुर-कलसिया मार्ग के नवीनीकरण का निरीक्षण
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने सोमवार को फतेहपुर-कलसिया मार्ग के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद जेई को निर्माण की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने बरौली में कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त पहुंचे सांसद ने फतेहपुर से मुस्तापुर तक 11 किमी लंबे हिस्से के नवीनीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के जेई को मौके पर बुला कर हिदायत दी कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कोताही न बरती जाए। इसके बाद सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बरौली में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा के यहां भाजपाइयों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश और योगी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया है। कार्यकर्ता जनता तक इन बातों को पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी जाति वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर विपक्षी दुष्प्रचार में लगे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी होगी। सांसद राघव लाखनपाल शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पलट पर गौरवशाली स्थान बनाया है। इस अभियान को जारी रखने के लिए फिर से उनका पीएम बनना जरुरी है। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। इस मौके पर सुधीर पंवार, सहकारी बैंक चेयरमैन प्रदीप राणा, मनोज शर्मा, अरुण चौपड़ा, डोरिस, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें