फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर पांडूक शिला पर किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालकर पांडूक शिला पर किया जलाभिषेक
विज्ञापन


नानौता। नगर के सहारनपुर रोड स्थित श्री दिगंबर जैन गुरू तीर्थ भवन निर्मलायतन में जैन मुनि 108 श्री नयन सागर महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन भगवान पुष्पदंत के जन्मोत्सव पर भव्य शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद पांडूक शिला पर जलाभिषेक किया गया। भगवान पुष्पदंत के जन्मोत्सव पर जैन समाज उल्लास में डूब गया।
जैन मुनि 105 श्री नयन सागर जी महाराज के सानिध्य में सप्तदिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव के तहत सोमवार को तीसरे और विशेष दिन पर भगवान पुष्पदंत के जन्मोत्सव की तैयारियां की गईं। इसका शुभारंभ जिनाभिषेक एवं शांतिधारा और गर्भकल्याणक पूजा तथा हवन के साथ किया गया। तत्पश्चात बालक तीर्थंकर का जन्म एवं इंद्र दरबार, सौधर्म-शचि इंद्राणी संवाद एवं 1008 नेत्रों द्वारा तीर्थंकर बालक के दर्शन का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, चरथावल विधायक विजय कश्यप, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, राजीव गुंबर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार पुंडीर आदि नेताओं द्वारा गुरु तीर्थ भवन निर्मलायतन पहुंचकर जैनाचार्य 108 श्री नयनसागर जी महाराज का आशीर्वाद आशीर्वाद लिया। इसके बाद जैन समाज द्वारा नगर में बड़ी धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 15 रथ, आठ बैंड बाजे, 65 ढोल, झांकियां एवं दो हाथी शामिल रहे।
शोभायात्रा का नगर की श्रीराम लीला कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान योगेश चंद गुप्ता, राजेंद्र गौत्रे, चौधरी हुकम सिंह, सोनू वर्मा, जगदीश चाब्बा, अजय वर्मा, विनित गुप्ता, सुमित गुप्ता, नितिन रूहेला, अरविंद गर्ग आदि रहे। गुरू तीर्थ निर्मलायतन भवन से शुरू शोभायात्रा नगर के चौक, मेन बाजार, रामलीला चौंक, थाना रोड, गुरुद्वारा रोड होते हुए किसान सेवक इंटर कालेज के पीछे मैदान में स्थित पांडुशिला पर पहुंची। जहां रथ पर सवार सुरेंद्र जैन, मंजू जैन, राजेश जैन, अर्चना जैन, राकेश जैन, संगीता जैन, बीएम जैन, आशा जैन, वर्धमान जैन, पारूल जैन, राकेश जैन, अरूणा जैन, अजय जैन, नूतन जैन, विकास जैन, निशा जैन, दिनेश जैन, अर्पणा जैन, नीरज जैन, प्रीति जैन, संजय जैन, आशा जैन, शशांक जैन, गौरव जैन, आशीष जैन, स्नेह जैन, प्रमोद जैन आदि द्वारा पांडुकशिला पर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। दूरदराज से लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस यात्रा को देखने के लिए अन्य धर्मों के लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश जैन, संजय जैन, राकेश जैन, रचना जैन, नरेंद्र जैन, सुदेश जैन, रेखा जैन, सीमा जैन, नेहा जैन, प्रियंका जैन, शिवांगी जैन, उद ित जैन, निमा जैन, योगेश जैन (बडोत), अवनी जैन, पु1ष्पा जैन, अशोक जैन, अंकुर जैन, शिल्पी जैन, अंजली जैन, स्नेह जैन, रितु जैन, शुभ जैन, पूजा जैन, अनिल जैन, आशीष जैन सर्राफ, मनोज जैन, पंकज जैन, मनोज जैन सर्राफ, जिनेंद्र जैन, सजल जैन, शुभम जैन, सुरेंद्र जैन, मंजू जैन, आदेश जैन, सुदेश जैन, कालू जैन, रोबिन जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें