समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंचीं
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)।। संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी और मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान कई विभागों से संबंधित 61 समस्याएं सामने आईं। लेकिन मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया।
मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व विभाग, विद्युत निगम सहित अन्य विभागों की समस्याएं सामने आईं। इनके अलावा अवैध कब्जे, अतिक्रमण सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
उनके निपटारे की गुहार लगाई कुल 61 समस्याएं आई। मौके पर एक भी समस्या का निपटारा नहीं हो सका। सभी अधिकारियों से संबधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। कहा कि समस्याओं के निपटारे को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार रमेश चंद के अलावा सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।