फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने वाले किसान के साथ बैंक में दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बेहट शाखा के प्रबंधक एवं फील्ड अफसर के खिलाफ किसानों से ऋण स्वीकृति के नाम पर घूस लिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से करने वाले ग्रामीण के साथ मंगलवार को संबंधित बैंक शाखा में दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि वह दस हजार रुपये अपने एकाउंट से निकालने के लिए शाखा में गया था, लेकिन शाखा प्रबंधक ने उसे बाहर निकाल दिया, जबकि बाउचर भरने के बाद उसे कैश निकालने के लिए टोकन भी जारी कर दिया गया था। उधर शाखा प्रबंधक विकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। आरोप निराधार है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत तहसील दिवस में की है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन-चार दिन पहले पठानपुरा गांव के शमशीर आदि लोगों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की थी कि बेहट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में किसानों से ऋण स्वीकृति के नाम पर दस प्रतिशत की घूस दलालों के माध्यम से ली जा रही है। मुख्यमंत्री के अलावा इस पूरे मामले की शिकायत सांसद, बैंक के उच्चाधिकारियों से भी की गई थी। शाखा में बैठे दलालों की दस प्रतिशत की घूस लेने की ऑडियो रिकार्डिंग भी शिकायतकर्ताओं द्वारा अधिकारियों को दिए जाने की बात कहने पर शाखा में अफरातफरी मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें