फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गोचर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी पीके पांडेय ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि देश के विकास और उत्थान एवं अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का संविधान ने मतदान के माध्यम से हम सभी को जो अधिकार दिया है उसका प्रयोग किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जो छात्र 18 वर्ष की आयु को पूरा कर चुके हैं, वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची के नाम दर्ज करा लें। बीएलओ 31 जनवरी तक घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन और नए मतदाता बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने को लेकर शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मदर लैंड पब्लिक स्कूल और गोचर महाविद्यालय के छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य का अंजाम देने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी बबीता शर्मा को लखनऊ में चुनाव आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया था, उन्हें डीएम ने भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन एसके दूबे, एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार रमेश कुमार, नायब तहसीलदार भोपाल सैनी के अलावा कार्यक्रम यूनिट अधिकारी डॉ. जेपी सिंह, प्राचार्य डॉ. चमन सिंह, सीएस सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. जय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें