नवल किशोर बने कांबोज समाज सेवा समिति के अध्यक्ष
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कांबोज समाज सेवा समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में पूर्व प्रधान नवल किशोर कांबोज ने राकेश कांबोज को 160 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। नवल किशोर को 166 और राकेश को मात्र छह वोट ही मिल सके।
निर्माणाधीन कांबोज धर्मशाला परिसर में यह चुनाव प्रक्रिया पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कांबोज, प्रधान सुखपाल सिंह कांबोज, चरण सिंह कांबोज और युवा जिला अध्यक्ष अंकित कांबोज की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में थे। कुल 172 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इनमें से भोगपुर के पूर्व प्रधान नवल किशोर को 166 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी राकेश कांबोज को मात्र छह पदों पर संतोष करना पड़ा। नवल किशोर की जीत पर समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
अध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि वे बिरादरी के हित के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशा और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर समाज के उन्मूलन की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बाबूराम कांबोज, मेघपाल कांबोज, प्रधान अनुज कांबोज, अन्वेश कांबोज, सचिन कांबोज, अनिल कांबोज आदि मौजूद रहे।