गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत की बैठक में क्षेत्रीय विधायक पर अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लाक के गांवों की सरकारी राशन की दुकानों को हटवाने और लगवाने के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया।
गांव रंढेडी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों का उत्थान करने का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि हालात इसके विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए गांवों की सरकारी राशन की दुकानों को हटवाने और लगवाने में लगे हैं। कहा कि विधायक सरकार के सबका साथ सबका विकास एजेंडे की स्वयं ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता तेजपाल फौजी और संचालन प्रेमसिंह राणा ने किया। धीरज सिंह, अशोक कुमार, सुशील, अमित, संजय, मदन, योगेश, सतीश आदि रहे।