फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ महिलाओं का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में मंगलवार को मोहल्ला माजरी की महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सीओ को ज्ञापन दिया। सीओ ने कोतवाली पुलिस को तत्काल शराब बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

महिलाएं दोपहर करीब 12 बजे नरेश, ओमपाल, राजीव, राजेंद्र, सोमपाल, नरेंद्र धनगर, रघुवीर, जसबीर आदि के साथ तहसील पहुंची और शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मोहल्ले में दो सगे भाई शराब और नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कर रहे हैं। शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही है। केमिकल से तैयार होने वाली इस शराब को पीने से लोग गंभीर बीमार हो रहे हैं। युवा पीढ़ी नशीले पदार्थों का बड़े पैमाने पर सेवन करने लगी है। छोटे-छोटे बच्चे नशे के आदि हो रहे है। शराब बेचने वालों के यहां दिन रात असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो हुड़दंग मचाते है। बहू बेटियों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने इस संबंध में सीओ को ज्ञापन दिया। सीओ शिवराज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रदर्शनकारियों में कौशल, रेखा, उषा, कलावती, संतोष, सुशीला, सावित्री, सरोज, चम्पा, सोमी, पिंकी, कांता, बती, गिरवरी, सोमकला, धर्मवती आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें