देवबंद (सहारनपुर)। सतगुरु समनदास मानव कल्याण ट्रस्ट, संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान समिति और रविदास सत्संग कमेटी ने रविवार को गरीब और असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया।
विकास खंड कार्यालय में सतगुरु समनदास मानव कल्याण ट्रस्ट के कार्यक्रम में सर्दी से बचाव के लिए गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष गुरुचरण सिंह कटारिया ने कहा कि जिस तरह से गुरु समनदास लोगों को कुरीतियों से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हीं की प्रेरणा है कि हम गरीबों की सेवा कर रहे हैं। उपाध्यक्ष सेवाचरण सिंह, सचिव ओमवीर सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजकुमार जाटव, सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह, डा. सुभाष चंद्रा, महेंद्र सिंह, डा. अजय बौद्ध, शिवकुमार, डा. अखिलेश कुमार, अनिल कुमार बौद्ध आदि मौजूद रहे।
संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान समिति ने दुगचाड़ी आश्रम में गरीब और बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर अजय सिंह डालियान ने सभी को अंडा, मांस, मछली व शराब से दूर रहकर मानव सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर विनोद कुमार, कृष्णपाल, सुभाष प्रधान, डब्बल, डा. विकास आदि मौजूद रहे। वहीं, रविदास सत्संग कमेटी ने साधारणपुर आश्रम में कार्यक्रम कर गरीबों को गर्म कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर विजय कुमार, अविनेश दास, देशपाल दास, बिरजदास, रमेशदास, सहीराम, रामपाल सिंह, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।