पांच ट्रेनें कैंसिल एवं अन्य ट्रेनों का रूट बदले
सहारनपुर। दौराला और खतौली के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण को लेकर कराए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रविवार को रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को दौराला और खतौली के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो गया। जिसके चलते मेरठ और सहारनपुर के बीच रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। नौचंदी एवं अंबाला-दिल्ली पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया। जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबाला से आई ट्रेन को सहारनपुर में ही रोक दिया गया। जिस कारण यात्री यहां उतरकर बसों से मेरठ की ओर रवाना हुए। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि सिर्फ 19 जनवरी तक के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके बाद रेलवे यातायात सुचारू हो जाएगा।
इस ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 14521/14522 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, 04401/04402 आनंद विहार-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, 64559 दिल्ली-सहारनपुर पैसेजर कैंसिल रहेगी। 14681/14682 नई दिल्ली- जालंधर आने एवं जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल कर दी गईं। जबकि आंशिक रूप से निरस्त की गईं ट्रेनों में 14511/14512 नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ-सहारनपुर के बीच कैंसिल की गई। 64562/64561 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सिर्फ सहारनपुर तक ही चलेगी, सहारनपुर से ही वापस अंबाला जाएगी। 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर भी सहारनपुर से आगे नहीं जाएगी।54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर भी सहारनपुर में कैंसिल रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। जिनमें 14317 इंदौर-देहरादून कोच्चि एक्सप्रेस रूट बदल कर चलाई गई। यह ट्रेन वाया शामली से गुजारी गई। जबकि 14318 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस भी इसी रूट से आएगी। ट्रेन नंबर 12688/22688 देहरादून-चंडीगढ़ मदुरई एक्सप्रेस 15 एवं 19 जनवरी को शामली से होकर जाएगी। 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेेस 16 जनवरी को शामली होते हुए पहुंचेगी। 14309 उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस 17 और 18 जनवरी को शामली होते हुए टपरी पहुुुंचेगी।