फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम पीके पांडे ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, यूपीएसआईडीसी द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने सहित अन्य मांग की। उन्होंने कहा कि वाणिज्यकर विभाग से समय पर रिफंडिंग दिलाने की मांग की।
महासचिव प्रमोद सड़ाना ने कहा कि शहर के मुख्य चौराहों पर जो ट्रैफिक लाइट लगी हुई है, वे आज तक चालू नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए कल्पना पुल से लेकर जनकपुरी चौक तक और सपना पुल से पुल जोगियान तक ऑवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए। जिलाधिकारी पीके पांडे ने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों में समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहट रोड पर स्थापित घास कांटे को स्थानांतरित करने हेतु बेहट रोड पर जगह चिह्नित कर ली गई है। साथ ही आरटीओ को अवैध ई-रिक्शा और जुगाड़ वाले वाहनों को जब्त कराने के निर्देश भी दिए। एसएपी बबलू कुमार, कल्पना श्रीवास्तव, अनूप खन्ना आदि ने भी विचार रखे। प्रियेश गर्ग, रविंद्र मिगलानी, सरदार हरजीत सिंह, सचिन मैत्रेय, सुनील सैनी, संजय यादव, आदेश बिंदल, आरके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें