फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और असहाय लोगों को बांटे लिहाफ-गद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। घघरौली स्थित मदरसा जामिया रहमत में मदरसा प्रबंधन की तरफ से गरीब एवं असहाय लोगों के साथ ही मदरसा छात्रों को सर्दी से बचाव के लिए लिहाफ एवं गद्दे वितरण किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम पीके पांडेय एवं एसएसी बबलू कुमार रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मदरसा जामिया रहमत में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथा आधुनिक शिक्षा अच्छे पैमाने पर दी जा रही, जो एक अच्छा एवं सराहनीय कदम है। इसके लिए मदरसा प्रबंधक मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी के प्रयासों की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। अन्य संस्थाओं को भी जामिया रहमत से प्रेरणा लेकर समाज हित के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मदरसा प्रबंधक एवं ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी ने डीएम-एसएसपी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, एसडीएम बेहट एवं एसडीएम नकुड़, मौलाना फरीद एवं मुजफ्फर चौधरी को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए मुगीसी अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामस्वरूप सैनी ने की।
इस अवसर पर मास्टर युसुफ, डॉ. शाहकार, मुस्तजाब जैदी, मौलाना अब्दुल खालिक मुगीसी, ताहिर प्रधान, महमूद प्रधान, शोयब, सलीम, असजद फरीदी, सईद प्रधान, डॉ. मेघराज सैनी, चौधरी नदीम, चौधरी सलमान, हाजी गालिब, अख्तर ठेकेदार, कारी जमशैद आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें