फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिसंबर से होंगे 12वीं के प्रेक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के तहत 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल यानी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हो रही हैं, जो 29 दिसंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं का दूसरा चरण 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगा। सहारनपुर में यह परीक्षाएं पहले चरण में यानी 15 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस आरके तिवारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की संपूर्ण तैयारी समय से कर लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। दसवीं के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो जाएं। दसवीं की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के तहत नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा 12वीं की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। वेबसाइट भी 15 दिसंबर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें