फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए मिल के जीएम से मिले प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान रामपाल सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने चीनी मिल के जीएम से मिलकर गन्ने के बकाया भुगतान एक सप्ताह में करने की मांग की। एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर ग्राम प्रधानों द्वारा धरने कर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक नानौता के अध्यक्ष प्रधान रामपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम एसडी सिंह से मिले। रामपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल द्वारा पिछले सीजन का गन्ना भुगतान अभी नहीं किया गया, जिससे गन्ना किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण कोई किसान अपने बच्चों की फीस नहीं जमा कर पा रहा है तो किसी के बेटी या बेटे के हाथ पीले नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने जीएम से किसानों के पिछले सीजन के बकाया भुगतान को ब्याज सहित एक सप्ताह के भीतर दिलाने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पिछले सीजन का बकाया नहीं मिला तो ग्राम प्रधान चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रधान बिजेंद्र त्यागी, दीन मुहम्मद, अनु प्रधान, सत्यपाल सिंह, मामचंद त्यागी, चरण सिंह, ओमप्रकाश, सरजीत सिंह, सेठपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, कलावती, प्रीतम सिंह, जितेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, नरेशपाल सिंह, शेर सिंह, संदीप राणा, पवन सिंह, सुषमा आदि प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें