फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटन दबाया प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह का, वोट गया नोटा पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमेला कालोनी के प्राथमिक विद्यालय में एक बूथ पर उस समय मतदाताओं ने हंगामा कर दिया, जब ईवीएम का एक प्रत्याशी का बटन दबाने पर नोटा के बटन की लाइट जल उठी। सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने मशीन को बदला और मतदान शुरू कराया। लगभग 45 मिनट तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 65 का कमेला कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया। इस मतदान केंद्र के बूथ नंबर 474 पर दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक मतदाता ने वोट देने के लिए ईवीएम का एक बटन दबाकर वोट डाला तो नोटा के बटन की लाइट जल उठी। जिस पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई और मशीन खराब होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मतदान अधिकारियों ने सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि ईवीएम पर मतदाता जिस भी प्रत्याशी का बटन दबा रहे थे उस प्रत्याशी के साथ-साथ नोटा की बत्ती भी जल रही थी, प्रत्याशी के साथ-साथ यहां नोटा को भी वोट जा रहा था। लगभग 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने ईवीएम की यूनिट को चेंज किया। उसके बाद फिर से मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें