फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। बेटे को ब्याह कर लाते समय दूल्हे के पिता की हृदय गति रुकने से रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। विवाह की अन्य सभी प्रक्रियाएं रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छत्ता में बाईपास मार्ग पर स्थित नई बस्ती बुद्धु गढ़ निवासी सुंदर पाल के पुत्र की बारात बृहस्पतिवार को नैनीताल गई थी। हंसी खुशी के माहौल में वहां विवाह की सभी रस्में पूरी की जा रही थी। बारात विदा होने के बाद दूल्हा अपने पिता एवं अन्य बारातियों के साथ दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था। मुजफ्फरनगर के पास पहुंचते ही सुंदर पाल को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उसे रात में ही वहां चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन, हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शनिवार को विवाह बाद दावत का आयोजन होना था, लेकिन दूल्हे के पिता की मौत से सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें