फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सहारनपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी सीएम योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर को सहारनपुर आ रहे हैं। सीएम भले ही चुनावी सभा में शामिल होने आ रहे हों, लेकिन उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। लंबित पड़े विकास कार्यों को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में आदर्श आचार संहिता नहीं लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें गड्ढा मुक्त बनाने और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय का कार्य काफी समय से बंद पड़ा है। इसके पीछे संबंधित अधिकारियों का तर्क है कि खनन बंद होने से कार्य रुका हुआ है, लेकिन अब 26 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएम भले ही चुनावी सभा में शामिल होने आ रहे हों, लेकिन सरकारी तंत्र में विकास कार्यों को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी है। सभी विभागों के उच्चाधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क बनाने की घोषणा करने के बाद प्रशासन ने 15 जून तक जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा किया था। एक सप्ताह के अंदर दोबारा सड़कों पर गड्ढे हो गए थे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर का दौरा किया था। उनके आने से पूर्व फिर से सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया था, लेकिन सड़कें फिर से खस्ता हाल हो गई थी। इसमें करोड़ों रुपये खर्च किया गया था। अब दोबारा मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन को लेकर सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लंबित पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें