फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंवारका ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए प्रार्थना पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को सौंपा प्रार्थनापत्र
विज्ञापन


सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों के बीच ब्लाक पुंवारका के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी पीके पांडे को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। इसके चलते जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
कई दिनों से चल रहे चल रही उठापटक के बीच मंगलवार को देर शाम पुंवारका ब्लाक प्रमुख मीना राणा के खिलाफ बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्यों ने देर शाम जिलाधिकारी को ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बीडीसी सदस्यों का संख्या बल ब्लाक प्रमुख के खिलाफ है। इसके लिए शक्ति परीक्षण की अनुमति प्रदान की जाए। बता दें कि इस प्रार्थना पत्र के बाद जिलाधिकारी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आने वाले अविश्वास प्रस्ताव का परीक्षण कर अनुमति प्रदान करेेेंगे। अविश्वास प्रस्ताव में क्या होता है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है। उधर, ब्लाक प्रमुख मीना राणा के प्रतिनिधि सपा नेता कुलवीर राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता पैसे के बल पर सदस्यों को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी पोल अविश्वास प्रस्ताव के दौरान शक्ति परीक्षण में खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
प्रत्याशियों की बैठक आज
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय की अध्यक्षता में नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं विधिवत ढंग से सम्पन्न कराए जाने और आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ 15 पूर्वाह्न 9.30 बजे जनमंच प्रेक्षागृह में बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें