फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बोलेरो कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

गांव अनवरपुर बरौली निवासी कलमेश (45) पत्नी स्वराज सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान छुटमलपुर की तरफ से आई बोलेरो कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने भीड़ ने कार और उसके चालक को पकड़ लिया और 100 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के जिम्मेदार चालक और कार को ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें