फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के मासूम को कुचलने से मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम अगवानहेड़ा में तेज गति से ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रक ने मासूम बालक को कुचल डाला, बालक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर चालक की पिटाई की तथा बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने गांव में नकुड़ सरसावा मार्ग पर जाम भी लगाया, जो देर शाम तक खुल नही पाया था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम के समय गांव के मेहरबान का चार का बेटा शाकिर अपने घर के बाहर खेल रहा था। नकुड़ की ओर से आ रहे एक लोडेड ट्रक ने आगे चल रही एक ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश की, इस दौरान चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा जिस पर ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे बालक को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को घेर कर रोक लिया तथा चालक को नीचे उतारकर पिटाई की और बंधक बना लिया। इस दौरान सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। मृतक सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन की बहन का पौत्र था। हादसे की सूचना मिलने तथा जाम लगने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था ट्रक का चालक ग्रामीणों के कब्जे में ही था जिसे पुलिस मुक्त कराने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें